लुंगी गंजी में शूट हुआ भोजपुरी नया लोकगीत ‘मरद का खाना बनाई ?’
मुंबई – संवादाता
मशहूर गायिका अन्तरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में भोजपुरी की मिटटी से जुड़ा एक और शानदार सांग आप सब को जल्द सुनने को मिल सकता है। गाने के बोल हैं ‘मरद का खाना बनाई ‘ . ठेठ भोजपुरिया अंदाज़ वाला ये गीत लगभग मानकर तैयार है। ऑडियो के बाद वीडियो भी शूट कर लिया गया है।
मुंबई के पास विरार में इस गान का वीडियो शूट किया गया जिसमे आप को बब्बर वाले अभिनेता विजय कुमार दिखाई देंगे। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए बेहद कम लोगों की टीम के साथ सांग की मेकिंग की गई है। गाने में विजय के साथ ठुमके लगाते हुए आप नेहा को देख पाएंगे। बेहद सुन्दर तरीके , सुमित सुमन ने इस गाने को कोरिओग्राफ किया है। बोल हैं गीतकार बृजेश चौहान के जबकि आवाज़ दी है अंतरा सिंह के साथ साथ गायक कपिल मौर्या ने।
‘मरद का खाना बनाई ‘ के बारे में बताते हुए अभिनेता विजय कुमार ने कहा कि ये गाना सुनकर ही उन्हें मज़ा आ गया था क्योंकि गाने में भोजपुरिया माटी की खुशबू है।
ऊपर से अन्तरा सिंह प्रियंका की खाटी आवाज़ ने इसे और भी ज़्यादा मस्ती वाला बना दिया। विजय ने बताया कि इस गीत को भी उनकी कंपनी विराज फिल्म्स के ओफिसिअल चैनल से जल्दीही रिलीज़ किया जायेगा। आपको बता दें की विराज फिल्म्स पहले ही 50 गाने बनाने का एलान कर चुकी है जिनका निर्माण इस गीत के साथ शुरू माना जा रहा है।